फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   raid in fertilizer shop, licence suspended

खाद की दुकान में छापेमारी, लाइसेंस निलांबित

Thu, 19 Dec 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
raid in fertilizer shop, licence suspended
झांसी। जनपद में खाद कीकिल्लत होने की लगातार शिकायतें मिलने पर कृषि महकमा बुधवार को सक्रिय हो उठा। किसानों की शिकायत पर बस अड्डे के पास स्थित एक खाद की दुकान पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। यहां रजिस्टर में खाद का पूरा स्टॉक नहीं मिला। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। संचालक को जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।
विज्ञापन

इस समय यूपी के पड़ोसी जनपदों से लगातार मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। इससे जिले में यूरिया की किल्लत मची है। कई दिनों से कृषि अधिकारियों को इसकी शिकायत मिल रही थी। बुधवार को शिकायत पर कृषि उपनिदेशक कमल कटियार मंडी के पास स्थित गुप्ता खाद भंडार पर जांच के लिए पहुंच गए। वहीं पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह का भी बुलवा लिया। टीम ने बिक्री रजिस्टरों की पड़ताल शुरू की तो स्टॉक में 280 बोरी होनी चाहिए लेकिन, स्टॉक रजिस्टर में महज 234 बोरियों का ही स्टॉक मिला।
विज्ञापन

स्टॉक मिलान न होने के सवाल पर संचालक मोहन गुप्ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। टीम ने ओवररेटिंग की शिकायत की भी जांच की लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। कार्रवाई के दौरान ही टीम ने रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख सीज कर दिए। उप निदेशक कमल कटियार ने बताया कि दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। सात दिनों के भीतर जवाब न देने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आईडी पर मिलेगी पांच बोरी यूरिया
कालाबाजारी रोकने के लिए अब एक आईडी पर पांच बोरी यूरिया दिए जाने का निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि एआर कॉपरेटिव को कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने माना कि सीमावर्ती स्थानों से यूरिया की कालाबाजी की शिकायतें लगातार आ रही लेकिन, उनका कहना है निगरानी के लिए वहां टीमें तैनात की गईं हैं। उनका कहना है ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर जांच की गई लेकिन, कहीं मामला पकड़ में नहीं आया।
रोजाना की जाएगी छापेमारी
यूरिया की कालाबाजारी एवं ओवर रेटिंग रोकने को कृषि उपनिदेशक कमल कटियार ने जिला कृषि अधिकारी को टीम बनाकर रोजाना छापेमारी के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश के मुताबिक उन्होंने सख्ती से कार्रवाई शुरू करने को कहा। जिन खाद भंडारों के स्टॉक में गड़बड़ी मिलेगी, उनकी दुकानों के लाइसेंस भी तत्काल निलंबित करने को कहा गया है।

कई स्थानों पर खाद की किल्लत
यूरिया की मांग बढ़ने के साथ ही कई जगहों पर खाद की किल्लत भी शुरू हो गई है। बबीना ब्लॉक के राजापुर, रक्सा में खाद के लिए किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही। खाद को अधिक दाम में भी बेचा जा रहा है। कई दिनों से यहां समस्या बनी हुई है। कुछ दिन पहले खाद वितरण के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। इस वजह से वहां पुलिस बुलानी पड़ी हालांकि जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह का कहना है कि जिले में यूरिया पर्याप्त है। सभी जगह किसानों को मुहैया कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed