फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rahul coming to Jhansi after seven years, political temperature will heat up before elections

Jhansi News: सात साल बाद झांसी आ रहे राहुल, चुनाव से पहले गर्माएंगे सियासी पारा

Mon, 12 Feb 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rahul coming to Jhansi after seven years, political temperature will heat up before elections
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सात साल बाद झांसी आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वह झांसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर बुंदेलखंड का सियासी पारा गर्माएंगे। उनकी यात्रा को लेकर कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं।

केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी, तब राहुल गांधी ने कई बार झांसी और बुंदेलखंड का दौरा किया। मगर केंद्र में सरकार जाने के बाद उनका झांसी आगमन कम ही हुआ है। कांग्रेसियों के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने 18 सिंतबर 2016 को झांसी में रोड शो किया था। इसके बाद वह 2017 में 19 फरवरी को जीआईसी में जनसभा को संबाेधित करने आए थे। तब विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही थी। इसके बाद से दो चुनावों में राहुल गांधी झांसी नहीं आए। 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी झांसी में रोड शो करने के लिए आई थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल झांसी नहीं आए। अब लोकसभा चुनाव से पहले वो भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर झांसी आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed