फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona vaccine will come to Jhansi today

राहत : इंतजार खत्म, आज झांसी पहुंच जाएगी कोरोना वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 03:04 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will come to Jhansi today
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला।

लंबे इंतजार के बाद आज कोरोना वैक्सीन झांसी पहुंच जाएगी। सबसे पहले इसका टीका जिले के 6500 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया जाएगा। बुधवार को देर रात तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला इसकी तैयारियों में जुटा रहा।

विज्ञापन


झांसी में कोरोना का पहला मामला 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था। नौ माह के भीतर ही ये महामारी 10,302 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। इसके अलावा 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। महामारी से निजात पाने के लिए लोग बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन


लखनऊ से वैन वैक्सीन लेकर झांसी आएंगी, जिसे यहां जीवनशाह तिराहे के पास स्थिति क्षय रोग अस्पताल में बनाए गए कोल्ड चैन सेंटर में रखा जाएगा। वैक्सीन सबसे पहले जिले में तैनात 6500 चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने का काम अलग-अलग सेंटर पर किया जाएगा। टीबी अस्पताल में बनाए गए कोल्ड चैन सेंटर से ये वैक्सीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 हजार डोज आने की संभावना
झांसी में कोरोना वैक्सीन के 47 हजार डोज आने की संभावना है। यहां से ये वैक्सीन बुंदेलखंड के अलग-अलग जिले ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा व हमीरपुर भेजी जाएगी। आते ही वैक्सीन को तत्काल संबंधित जिले के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए 145 पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को इन जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। ये जवान कोल्ड चैन सेंटर के साथ-साथ जिले में बनाए जाने वाले उन सेंटरों पर तैनात रहेंगे। पुलिस कर्मचारी वैक्सीन सेंटर पर आने वाले लोगों का सत्यापन करेंगे, साथ ही तापमान भी जांचेंगे। सबकुछ ठीक होने के बाद ही संबंधित को सेंटर में प्रवेश की इजाजत होगी।


11 नए मरीज मिले, 29 डिस्चार्ज
बुधवार को जिले में कोरोना के 3194 नमूनों की जांच हुई, इनमें से 11 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। जबकि, 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 10,302 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 9,995 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 133 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 20 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले में अब तक 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed