{"_id":"614b8c978ebc3e054d6926e6","slug":"radha-patel-of-jhansi-received-the-fashion-india-award-jhansi-news-jhs204967546","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन इंडिया अवार्ड: झांसी की राधा पटेल रहीं अव्वल, बधाई देने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन इंडिया अवार्ड: झांसी की राधा पटेल रहीं अव्वल, बधाई देने वालों का लगा तांता
Thu, 23 Sep 2021 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:35 AM IST
सार
इस उपलब्धि को राधा पटेल ने अपने माता और पिता का आशीर्वाद बताया है।
विज्ञापन
राधा पटेल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जयपुर में आयोजित फैशन इंडिया अवार्ड में देश भर की पचास से अधिक सुंदरियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में तीन राउंड आयोजित हुए थे। तीनों राउंड में क्वालिफाई करते हुए झांसी की राधा पटेल ने पहला स्थान हासिल कर अवार्ड अपने नाम किया। पहले ही प्रयास में सफल होने पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मूल रूप से मऊरानीपुर के ग्राम बेरवई निवासी नारायण दास पटेल भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत हुए हैं। सेवा निवृत्त होने के बाद हंसारी में रह रहे हैं। उनकी बड़ी पुत्री राधा दिल्ली स्थित एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
राधा ने बताया कि फ्लाइट लेकर जयपुर जाना हुआ तो मालूम हुआ की फैशन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। साथियों के कहने पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीनों राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने माता और पिता का आशीर्वाद बताया है।
विज्ञापन