फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Quarrel between husband and wife who returned from birthday party, first wife then husband died by consuming poison

Jhansi News: बर्थडे पार्टी से लौटे पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पहले पत्नी ने फिर पति ने जहर खाकर दे दी जान

Sat, 08 Jul 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Quarrel between husband and wife who returned from birthday party, first wife then husband died by consuming poison
फाइल फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार की रात को बर्थडे पार्टी से लौटे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के बाद पहले पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी और तीन घंटे बाद पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच विवाद की वजह दिल्ली का एक युवक था जिससे महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह उससे फोन पर भी बात करती थी जिस पर युवक एतराज जताता था।
थाना बड़ागांव के पारीछा कस्बे के स्टेशन रोड गली नंबर छह निवासी अरविंद रायकवार (33) जेसीबी चलाता था। दस साल पहले उसने अपने बड़े भाई की साली राजेंद्री (31) से लव मैरिज की थी। दोनों के एक बेटी राधा (9) और बेटा डुग्गू (7) है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर राजेंद्री की जान-पहचान दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों अक्सर चैटिंग तो करते ही थे मोबाइल पर भी बात होने लगी थी। अरविंद इसे लेकर कई दफा नाराजगी जता चुका था। उसने राजेंद्री को टोका भी लेकिन, राजेंद्री उसकी बातों को अनसुना करती रही। इस बात पर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को अरविंद के मामा के घर बर्थडे पार्टी थी। अरविंद अपनी पत्नी राजेंद्री एवं बच्चों को लेकर वहां गया था। पार्टी के दौरान भी राजेंद्री उस युवक से फोन पर बात कर रही थी। यह देख अरविंद भड़क गया। सबके सामने ही उसने राजेंद्री को फटकार दिया। नाराज होकर राजेंद्री पार्टी छोड़ घर लौट आई। घर आकर फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान राजेंद्री ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख अरविंद घबरा उठा। अपने भाई अवधेश के साथ पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। कुछ देर बाद राजेंद्री ने दम तोड़ दिया। वह लोग शव लेकर घर लौट आए। पत्नी की मौत से अरविंद परेशान हो उठा। परिजनों का कहना है तड़के करीब तीन बजे अरविंद ने भी जहर खा लिया। उसे भी लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सुबह करीब पांच बजे अरविंद ने भी दम तोड़ दिया। उसका भी शव लेकर परिजन घर लौट आए। शनिवार सुबह पति-पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन



जहर खाने के बाद पति बोला, अब मेरे बच्चों का ख्याल रखना
घर में पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि अरविंद काफी देर तक लाश के सिरहाने ही बैठकर बिलखता रहा। अपनी गलती मानता रहा। पत्नी के लौट आने की मिन्नतें कर रहा था। कहता रहा, दोबारा कभी मना नहीं करेगा। कुछ देर बाद उठकर वह अपने कमरे में चला गया। करीब दस मिनट बाद लौटकर आने के बाद भाई अवधेश को अपने जहर खाने की बात बताई। कहा, अब वह भी नहीं जीना चाहता। उसके मरने के बाद बच्चों का ख्याल रखना। यह सुन उसके भाई के होश उड़ गए। कुछ देर बाद अरविंद अचेत होने लगा। घबराए परिजन उसे लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन, कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed