फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Qualification is being barrier

योग्यता बन रही प्रोन्नति में बाधा

Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Qualification is being barrier
नगर निगम - फोटो : ??? ????
झांसी। नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोन्नति का मामला फिर से चर्चाओं में है। लगातार तीन बार टेस्ट होने के बाद भी कर्मचारियों को प्रोन्नत नहीं किया जा सका है। बताया जाता है कि कर्मचारियों की योग्यता प्रोन्नति में बाधा बन रही है। साथ ही बिना योग्यता प्रमाणित किए अधिकारी प्रोन्नति में संस्तुति करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक के पद पर प्रोन्नत किया जाना है। बीते सालों में तीन बार कंप्यूटर संचालन और सामान्य ज्ञान परीक्षा हो चुकी है। इसमें दो बार कर्मचारियों का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा है। इसके चलते दो साल पहले तीसरी बार परीक्षा कराई गई, लेकिन इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया। सूत्र बताते हैं कि परीक्षा समिति को इस बार भी कई कर्मचारियों का प्रदर्शन खराब मिला है। वहीं लगातार परीक्षाएं कराने के पक्ष में नगर निगम अधिकारी भी नहीं हैं। बताया जाता है कि शासन के निर्देश हैं कि बिना योग्यता और दक्षता प्रमाणित किए बिना प्रोन्नति नहीं की जा सकती है। ऐसे में अधिकारी भी खुद को इस मामले से बचा रहे हैं। कर्मचारियों ने एक बार फिर से प्रोन्नति की मांग की है, लेकिन योग्यता का पेंच आड़े आ रहा है। वहीं कर्मचारी भी प्रोन्नति के लिए खुद को योग्य साबित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed