{"_id":"5e347eff8ebc3e99ec68f877","slug":"punjabi-singer-mankirat-aulakh-perform-in-jhansi-mahotsav-jhansi-news-jhs158904482","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी महोत्सव: मनकीरत के गीतों पर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी महोत्सव: मनकीरत के गीतों पर झूमे युवा
विज्ञापन
झांसी महोत्सव में पंजाबी गायक मनकीरत औलख के गीतों सुनने के लिए मौजूद लोग।
झांसी। झांसी महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के आखिरी दिन जाने माने पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को बांध दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए।
दर्शकों के काफी इंतजार के बाद रात करीब नौ बजे मुक्ताकाशी मंच पर गायक मनकीरत पहुंचे। मनकीरत ने शुरूआत अपने जाने-माने गानों के साथ की। उन्होंने जुगाडी जट, गैंगलैंड, गल्लां मिठियां, जट्ट दी क्लिप जैसे गाने सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। देसी गानों केअलावा उन्होंने हिप हॉप, पंजाबी एवं भागड़ा का भी तड़का दिया, जिसका दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। करीब डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान मनकीरत ने बालीवुड के गानों समेत दर्शकों की पसंद के पंजाबी गाने भी सुनाए। इसके अलावा झांसी के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक अंदाज में बुंदेलखंडी राई नृत्य पेश करके बालीवुड गायक से भी अधिक तालियां बटोरीं। इसी तरह स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्रों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जीवंत प्रस्तुति की।
आखिरी दिन भी मायूसी हुई
झांसी महोत्सव के दौरान तमाम बॉलीवुड के गायकों को सुनने के लिए दर्शक पहुंचे लेकिन, आयोजन स्थल पर फैली अव्यवस्था के चलते अधिकांश दर्शक गीत-संगीत का आनंद नहीं उठा सके उनको मायूस होकर ही लौटना पड़ा। पापोन के कार्यक्रम के दौरान तमाम दर्शकों ने खराब साउंड सिस्टम की शिकायत की थी लेकिन, आयोजकों ने इसे आज भी दुरूस्त नहीं किया। आज की प्रस्तुति के दौरान भी पीछे का साउंड सिस्टम ठीक नहीं था। इस वजह से वहां के दर्शकों को सुनने में परेशानी आ रही थी।

मुक्ताकाशी मंच पर झांसी महोत्सव में पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन