{"_id":"6a6129bdc13f0055b40073be","slug":"public-outreach-conducted-under-the-go-samman-aahwan-abhiyan-campaign-to-honor-the-cow-jhansi-news-c-420-1-sjhs1005-10068-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत किया जनसंपर्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत कस्बे में बुधवार को जनसंपर्क व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदिरों, विद्यालयों, बाजारों व घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कराए।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पूरे देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराना है। अभियान के तहत झांसी जिले में पांच लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि देशभर में 40 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। एकत्रित हस्ताक्षर पत्रक 27 जुलाई को जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन के साथ प्रेषित किए जाएंगे।
इस अवसर पर सुमन श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री रोहित कनकने, गोरक्षा प्रमुख अशोक, गो सुरक्षा प्रमुख मोहन कुशवाहा आदि ने अभियान में सहभागिता की अपील की है।