फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Public anger erupts over power crisis; people reach the power station.

Jhansi News: बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, पावर हाउस पहुंचे लोग

Fri, 10 Jul 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Public anger erupts over power crisis; people reach the power station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समथर। पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बुधवार को बिजली उपकेंद्र केंद्र पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही समथर पुलिस मौके पर पहुंची व प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।


स्थानीय निवासी राजीव ने बताया कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बाद भी उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही है। वहीं, आत्माराम पांडेय ने बताया कि हाल ही में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही फाल्ट हो गया। इसके बाद बिजली व्यवस्था और अधिक चरमरा गई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनिल सागर ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नियमित आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed