फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Provide food and water for birds

Jhansi News: पक्षियों के लिए करें दाना, पानी की व्यवस्था

Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Provide food and water for birds
- पहल फाउंडेशन चिरगांव ने शुरू किया पक्षी राजन कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


चिरगांव। सोमवार को पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में पक्षी राजन कार्यक्रम 2025 का शुभारंभ चिरगांव के कब्रिस्तान में किया गया। पहल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस आधुनिक युग में जहां लोग फॉर जी और फाइव जी की स्पीड में व्यस्त हैं। वहां इसके टावरों द्वारा निकलने वाली फ्रीक्वेंसी से मरने वाले सैकड़ों पक्षियों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है, इसलिए सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करने के लिए और उनके दाने और पानी की व्यवस्था करने के लिए पहल फाउंडेशन प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आप सभी अपनी-अपनी छत पर पक्षियों के लिए इस गर्मी में पानी और दाने की व्यवस्था करें। मानव सेवा की इस यज्ञ में अपनी अपनी आहुति दें। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, पहल फाउंडेशन से निखिल द्विवेदी, आनंद जैन अंकू, गौरव गुप्ता, डॉ. बेग, याकूब खान, मुनव्वर खान, अमर प्रजापति, प्रशांत, रावल संतवाणी, धीरेंद्र प्रजापति, शाहरुख खान, अनस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed