{"_id":"6788091ad38ebb9edf0ebc38","slug":"proposal-sent-to-include-ggic-in-pmshri-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-127680-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पीएमश्री में जीजीआईसी को शामिल कराने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पीएमश्री में जीजीआईसी को शामिल कराने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर को पीएमश्री विद्यालय बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही जीजीआईसी पीएमश्री योजना में शामिल हो जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा अंतर्गत 39 राजकीय विद्यालय हैं, इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल व आठ राजकीय इंटर कॉलेज हैं। 40 हजार छात्र-छात्राएं इनमें अध्ययनरत हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर माहौल मिल सके, इसके लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। शासन की ओर से विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा देकर यहां बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ललितपुर शहर में माध्यमिक शिक्षा विभाग का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संचालित है। छह से 12वीं तक की कक्षाओं में करीब तीन हजार छात्राएं हैं। यह विद्यालय जिले के सबसे पुराने विद्यालयों में शुमार है।
अब इसे पीएमश्री विद्यालय का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जीजीआईसी को पीएमश्री योजना में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बढ़ेंगी सुविधाएं : जीजीआईसी के पीएमश्री योजना में शामिल होने के बाद यहां फर्नीचर, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाएं, कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, कौशल प्रयोगशाला, खेल, छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।