{"_id":"641dec775598167cbf065ac4","slug":"project-alankar-will-improve-the-condition-of-schools-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-61100-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रोजेक्ट अलंकार से सुधारी जाएगी स्कूलों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रोजेक्ट अलंकार से सुधारी जाएगी स्कूलों की दशा
Sat, 25 Mar 2023 12:01 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए परिषद द्वारा धनराशि आवंटित कर दी गई है। इससे स्कूलों की दशा सुधारी जाएगी।
राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) मऊरानीपुर में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत पुनर्निर्माण कार्य कराया जाना है। इसमें स्कूलों में खिड़की, दरवाजे, छत की मरम्मत, फर्श समतलीकरण, और बिजली व्यवस्था आदि कार्य कराया जाएगा। इसके लिए परिषद द्वारा बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार जीआईसी रक्सा के लिए 6.82 लाख और जीजीआईसी मऊरानीपुर के लिए 4.74 लाख की धनराशि जारी हुई है।
इससे पहले प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जीआईसी सकरार और जीआईसी समथर में 15.76 लाख की पहली किस्त जारी हो चुकी है। जिससे छत मरम्मत, दीवार, खिड़की और दरवाजे को सुधारा और बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईओएस ओपी सिंह के अनुसार प्रोजेक्ट अलंकार के लिए बजट जारी हुआ, स्कूलों में कार्य कराए जा रहे हैं।