{"_id":"6acbf2a2cdab9d44450ff446","slug":"procession-taken-out-with-reverence-chants-echoed-all-around-jhansi-news-c-420-1-mot1007-14310-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: श्रद्धा से निकाली शोभायात्रा, जयकारों की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: श्रद्धा से निकाली शोभायात्रा, जयकारों की रही गूंज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुहारी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को कस्बा लुहारी में दुर्गा शक्ति पीठ आश्रम में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन, घोड़ा-रथ और ध्वजों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मेश कुशवाहा, विवेक सिंह, ऋतुराज, विशाल श्रीवास, प्रवीण कुमार, बृज बिहारी कुशवाहा, अरुण कुमार खरे, अभिषेक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
बता दें कि 12 अक्तूबर से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू होगा। कथा व्यास साध्वी सुधा भारद्वाज प्रतिदिन दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। 19 अक्तूबर को पूर्णाहुति होगी। जबकि, 20 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन होगा। कथा यजमान रचना एवं गौरव सिंह हैं। आयोजन में आचार्य शुभम मिश्रा का मार्गदर्शन रहेगा।