{"_id":"5d289cee8ebc3e6ce04c9b5c","slug":"problems-of-railway-passengers-will-be-resolved-soon-jhansi-news-jhs143378287","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पल’ भर में दूर होगी रेल यात्रियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पल’ भर में दूर होगी रेल यात्रियों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पल’ भर में दूर होगी रेल यात्रियों की समस्या
झांसी। ट्रेनों में यात्रियों की शिकायतोें को दूर करने के लिए रेल मंडल ने वन ऑफिसर फॉर वन ट्रेन प्लान लागू कर दिया है। झांसी से गुजरने वाली बीस ट्रेनों (अप - डाउन) के लिए दस अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यह अधिकारी यात्रियों की समस्या को पल भर में दूर कराने का काम करेंगे।
ट्रेनों में यात्रियों को होने वाली दिक्कत अब सीधे अधिकारी भी जान सकेंगे। रेलवे की छवि सुधारने के साथ यात्रियों में बेहतर संदेश देने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए मंडल स्तर पर ट्रेनों में अधिकारियों की तैनाती की जा रही है, ताकि हर समस्या का पता चल सके और तुरंत यात्रियों की समस्याओं का निराकरण भी हो सकेे। झांसी मंडल से गुजरने वाली बीस ट्रेनें (अप - डाउन) में अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल स्तर से मॉनीटरिंग होने के रेलवे बोर्ड भी नजर रखेगा। हर तरह की सूचना पर तुरंत अधिकारियों को भी जानकारी मिलेगी। समस्या का समाधान होने से लेकर हर छोटी से बड़ी जानकारी अधिकारियों के नजर में रहेगी।
इन ट्रेनों में सौंपी जिम्मेदारी
- 12049/12050 - गतिमान एक्सप्रेस - एडीआरएम
- 12001/12002 - शताब्दी एक्सप्रेस - सीनियर डीएसओ
- 12535/12536 - गरीब रथ - सीनियर डीईएन
- 12433/12434 - राजधानी एक्सप्रेस - सीनियर डीसीएम
- 12441/12442 - बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस - सीनियर डीएमई
- 12269/12270 - दूरंतो एक्सप्रसे - सीनियर र्डीईई
- 12137/12138 - पंजाब मेल - सीनियर डीईएन
- 11123/11124 - बरौनी मेल - सीनियर डीएर्मई
- 12191/12192 - श्रीधाम एक्सप्रेस - सीनियर डीओएम
प्रतिदिन देनी होगी रिपोर्ट
डीआरएम ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। गंभीरता के साथ अधिकारियों को ड्यूटी निभानी होगी। प्रतिदिन की रिपोर्ट भी तैयार होगी, जो डीआरएम के पास पहुुंचेगी। रेलवे बोर्ड भी प्रतिदिन के कार्य को देखेगा, इसीलिए इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली नहीं चल सकेगी।