फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanke gandhi support to farmer

बीमा से वंचित किसानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका

Sun, 14 Mar 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Priyanke gandhi support to farmer
झांसी। प्रीमियम देने के बावजूद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से वंचित किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आवाज उठाई है। अमर उजाला की खबर को अपने फेसबुक अकांउट से पोस्ट करते हुए प्रियंका ने सरकार को घेरा है। किसानों के समर्थन में प्रियंका के उतरने से कृषि अफसरों में हड़कंप है।
विज्ञापन

शनिवार के अंक में अमर उजाला ने झांसी के 32 हजार से अधिक किसानों की व्यथा को उजागर करते बताया था कि इन किसानों से प्रीमियम लेने के बाद भी बैंकों ने उनके नाम बीमा पोर्टल पर अपलोड नहीं किए। इस वजह से फसल खराब होने के बाद भी उनको मुआवजा नहीं मिला। बीमा कंपनी के साथ ही अब बैंक भी अपनी जिम्मेदारी मानने को राजी नहीं हो रहे हैं। वहीं, परेशान किसान अफसरों के लगातार चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर खबर को साझा करते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार ने बीमा योजना का झूठा प्रचार किया लेकिन, असलियत में इस योजना से किसानों को कुछ नहीं मिला। प्रियंका के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने भी खबर को अपने टिवट्र हैंडल से ट्वीट् करते हुए किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बर्बाद फसलों पर न सरकार किसानों के साथ होती है, न फसल बीमा काम आता है। अब 32 हजार किसानों का फसल बीमा का पैसा डूब गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के इस मामले के बाद कूदने से कृषि अफसरों में हड़कंप है। कृषि अधिकारी अब बैंक एवं बीमा कंपनी के बीच राह निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed