फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   priyanka talk to evryone in jhansi

प्रियंका ने हर एक से की संवाद की कोशिश

Fri, 26 Apr 2019 01:31 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
priyanka talk to evryone in jhansi
priyanka gandhi - फोटो : amarujala
झांसी। पहली बार झांसी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को शहर में रोड शो किया, जिसके जरिये उन्होंने हवा का रुख कांग्रेस की ओर मोड़ने की भरपूर कोशिश की। हाथ के इशारों और चेहरे की भाव भंगिमाओं के माध्यम से प्रियंका हर एक से संवाद करती नजर आईं। प्रियंका को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। चिलचिलाती धूप में भी लोग छतों पर खड़े होकर प्रियंका का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

प्रियंका के रोड शो के लिए कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुबह दस बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होनी थी, लेकिन वे दो घंटे की देरी से पहुंचीं। ग्वालियर रोड हवाई पट्टी से सीधे वे सिंधी तिराहा पहुंचीं और बगैर समय गंवाए दोपहर एक बजे उन्होंने अपने रोड शो की शुरुआत कर दी। गाड़ी में उनके साथ झांसी - ललितपुर लोकसभा के प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन रहे। यहां से शुरू हुआ रोड शो मानिक चौक, बड़ाबाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, ओरछा गेट, कसाई मंडी होता हुआ एवट मार्केट पहुंचा। यहां से प्रियंका वापस गाड़ी बैठकर हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर के रोड शो के दरम्यान प्रियंका की एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों ओर खासी भीड़ जमा रही। खासतौर पर महिलाएं ज्यादा उत्साहित नजर आईं। प्रियंका ने भी किसी को निराश नहीं किया। किसी के सामने हाथ जोड़े, तो किसी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जगह-जगह लोगों ने उन्हें माला पहनाईं और शॉल भेंट किए। कुछ जगह प्रियंका का तिलक भी किया गया। वे सब का स्वागत स्वीकार करते हुए आगे बढ़ती रहीं। रोड शो के दौरान जगह जगह प्रियंका का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। चिलचिलाती धूप और 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच भी लोग उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में टेका माथा
प्रियंका के पूर्व में बनाए गए कार्यक्रम के तहत उन्हें पहले सिद्धेश्वर मंदिर जाना था, लेकिन बाद में इसकी जगह सिंधी तिराहा स्थित छैंकुर महादेव मंदिर को जोड़ दिया गया था। लेकिन, दो घंटे की देरी से पहुंची प्रियंका न तो सिद्धेश्वर मंदिर रुकीं और न ही छैंकुर महादेव मंदिर। जबकि, सिद्धेश्वर मंदिर में उनके स्वागत में लोग इंतजार करते रहे। लेकिन, रोड शो के दरम्यान पहले प्रियंका ने मानिक चौक स्थित हयारण समाज के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गांधी रोड स्थित जैन मंदिर में पहुंची। जबकि, शुरुआत में छैंकुर महादेव का उन्होंने बाहर से ही हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।


सामने आई कांग्रेस की आपसी फूट
रोड शो के दरम्यान प्रियंका के सामने कांग्रेस संगठन की आपसी गुटबाजी भी उभरकर सामने आई। ओरछा गेट अंदर अचानक युवा कांग्रेसी जिला और शहर कमेटी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। एसपीजी ने उन्हें प्रियंका के पास पहुंचने से रोक लिया। इस पर युवा कांग्रेस और एसपीजी के बीच नोकझोंक होने लगी। ये देख प्रियंका ने गाड़ी रुकवा दी और उतरकर नीचे आ गईं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुणाल सूरी ने बताया कि जिला और शहर कमेटी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही हैं। प्रियंका से मिलने के प्रोग्राम में भी युवा कांग्रेसियों के नाम हटा दिए गए। प्रियंका ने भी इस पर असंतोष जताया। इस पूरे मामले की रिपोर्ट प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed