फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka gandhi target UP in MLA election

राजनीति के कैलेंडर से प्रियंका का यूपी के सिंहासन पर निशाना

Mon, 25 Jan 2021 08:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi target UP in MLA election
झांसी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए खास अंदाज में शंखनाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका की राजनीतिक सक्रियता, संघर्ष और सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि के साथ वर्ष 2021 के लिए एक कैलेंडर तैयार किया गया है। प्रदेश भर के हर जिले, कस्बे और गांव में घर-घर पहुंच बनाने के लिए दस लाख कैलेंडर वितरित करने का लक्ष्य है। प्रियंका के इस कदम को उन्हें कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रियंका की कैलेंडर पॉलिटिक्स में बुंदेलखंड को कोई जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का यह कैलेंडर इन दिनों राजनीतिक गलियाराें में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस समेत अन्य पार्टी के नेता इसे पार्टी का अघोषित दांव मान रहे हैं। उनके अनुसार यह प्रियंका की मुख्यमंत्री के रूप में ब्रांडिंग का हिस्सा है। घर-घर में नए-नए अंदाज में प्रियंका की पूरे साल मौजूदगी बनाए रखने के लिए हर महीने के हिसाब से उनका नया पोस्टर है। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उम्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ है। अन्य पेज पर हाथरस में पीड़िता की मां से गले लगते प्रियंका की भी तस्वीर है।
विज्ञापन

हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी उनकी तस्वीर है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती प्रियंका की एक तस्वीर आजमगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। इसके साथ कैलेंडर में अमेठी, रायबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किए गए जनसंपर्कों की तस्वीरें भी हैं। एक पेज पर भगवा रंग के परिधानों में उज्जैन के महाकाल मंदिर में वे पूजा करती दिख रही हैं। प्रियंका की इस कैलेंडर पॉलिटिक्स में बुंदेलखंड को कोई जगह नहीं मिली है। बुंदेलखंड की गरीबी, बेरोजगारी, पानी की कमी, किसानों की बदहाली कांग्रेस के एजेंडे में तो शामिल रहते हैं पर उनकी कोई छवि 2021 के इस कैलेंडर में नहीं है। इसके भी राजनीतिक निहतार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कैलेंडर लोगों से जुड़ाव का अच्छा प्रयास है। बुंदेलखंड क्षेत्र में भी बहुत जल्द ये कैलेंडर आने वाले हैं। फरवरी में जिला और शहर कमेटियों के माध्यम से इनका वितरण होगा। बुंदेलखंड कांग्रेस और प्रियंका जी की प्राथमिकता में है। वे 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में आई थीं। जनता से मिली थीं और संगठन पर भी चर्चा की थी। गुरसराय और जालौन भी गई थीं। कैलेंडर में जो चित्र हैं उनमें पूरे प्रदेश का हाल है। बुंदेलखंड का हाल हवाल भी इनमें समाहित है’

प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री
‘गांधी परिवार का उत्तर प्रदेश से बहुत पुराना और गहरा नाता है। देश भर में राजनीति से इतर पूरे परिवार का यूपी से विशेष लगाव है। जैसे लोग, कंपनियां, व्यापारी नए साल में कैलेंडर, डायरी भेंट करते हैं उसी तरह अपने प्रिय क्षेत्र के लिए इस कैलेंडर के रूप में प्रियंका जी जी शुभकामनाएं हैं। वह कांग्रेस की सशक्त और काबिल नेता हैं। पूरे प्रदेश में दस लाख कैलेंडर वितरित किए जाएंगे। यह सही है कि बुंदेलखंड का कोई चित्र कैलेंडर में नहीं है। भविष्य में इसका ध्यान जरूर रखा जाएगा ’
अनिल यादव, प्रदेश संगठन मंत्री कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed