{"_id":"5fa44c688ebc3e9b781836b8","slug":"priyanka-gandhi-talk-to-villagers-jhansi-news-jhs1804331200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चौपाल लगाकर किसानों से संवाद कर सकती हैं प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चौपाल लगाकर किसानों से संवाद कर सकती हैं प्रियंका
विज्ञापन
झांसी। कांग्रेस के लिए पंचायत चुनाव के परिणाम ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर प्रभाव डालेंगे। कृषि बिल को लेकर किसानों में उभरी नाराजगी को वह पंचायत चुनाव में मुद्दा बना सकती है। साथ ही ग्रामीण मतदाताओं तक फिर से पैठ बनाई जाए, इसके लिए कांग्रेस कई योजनाएं बना रही है। बुंदेलखंड में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन उसकी गति काफी धीमी है। संभावना है, कि प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका खुद ही कई गांवों में किसानों से रूबरू होते हुए चौपाल लगा सकती है। इसकी शुरूआत बुंदेलखंड से भी हो सकती है।
केंद्र सरकार के कृषि बिल पर किसानों की नाराजगी को देखते हुए इस बार कांग्रेस पंचायत चुनाव में प्रभारी तौर पर उतर रही है। जबकि पूर्व में वह अपने अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारती थी। पंचायत चुनाव के जरिये सीधे ग्रामीण मतदाताओं तक एक बार फिर अपनी पुरानी पैठ कायम कर सके। इसके लिए ब्लॉक, न्याय, पंचायत, ग्राम सभा स्तर तक पार्टी द्वारा दो अक्तूबर से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। ब्लॉक कमेटी में 25, न्याय पंचायत में 21 और ग्राम पंचायत में 15 सदस्य होंगे। इस अभियान की मानीटरिंग भी सीधे प्रदेश मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अगर पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम रहे, तो इसका फायदा विधानसभा चुनाव में भी होगा। लेकिन अभी बुंदेलखंड खासकर झांसी में इस अभियान को लेकर कोई विशेष हलचल नहीं है।
संगठन सृजन अभियान लगातार चल रहा है। किसानों की समस्याओं के हल के लिए प्रदर्शन चल रहे है। बुंदेलखंड में भी प्रियंका गांधी किसानों के दर्द को सुनने के लिए चौपाल कर सकती है। प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर दस कार्यकर्ता पार्टी के बनाए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकें हो रही है। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। भगवान दास कोरी जिलाध्यक्ष
कांग्रेस आम आदमी की आवाज को उठा रही है। संगठन सृजन अभियान सभी स्तर से चल रहा है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का कभी भी बुंदेलखंड भ्रमण हो सकता है। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार है। अरविंद वशिष्ठ शहर अध्यक्ष