{"_id":"587684af4f1c1b8327ba82c4","slug":"private-security-guards-will-also-be-stored-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को भी शस्त्र जमा करने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को भी शस्त्र जमा करने होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
licence arms news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि हिंसा आशंकित गांवों में जो लोग चिह्नित किए गए हैं, उन सभी के शस्त्र जमा कराए जाएं। साथ ही प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के भी शस्त्र जमा कराए जाएं।
बुधवार को गांधी सभागार में बैठक करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची बृहस्पतिवार को 11 बजे प्रकाशित कर दी जाए। शस्त्र लाइसेंस की जांच के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में एसडीएम, सीओ और संबंधित थानाध्यक्ष शामिल हैं। कमेटी यह तय कर ले कि किस श्रेणी के शस्त्र जमा किए जाने हैं। इसके अलावा जो भी व्यक्ति जमानत पर हैं, हिस्ट्रीशीटर हैं और अपराधी हैं, उनके शस्त्र जमा कराएं। प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को भी शस्त्र जमा करना होगा। बैंक गार्ड अथवा शोरूम में तैनात गार्ड को शस्त्र जमा करने से छूट के संबंध में स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से मताधिकार का प्रयोग करने से रोक सकते हैं, उन सभी को चिह्नित कर कार्रवाई करें। गांवों में चौपाल लगाकर मताधिकार के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए जागरूक करें। बीएलओ मतदाता सूची के साथ बूथ पर उपस्थित रहें। प्रत्येक दशा में सुबह 11 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाए। मतदाता सूची देखने के लिए जो मतदाता आते हैं, उनके फोटोग्राफ लें। यदि लापरवाही बरती तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीडीओ नवनीत सिंह चहल, एडीएम रमाशंकर गुप्ता, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
थानों में जमा कर सकते हैं शस्त्र
जिले में 20,931 शस्त्र लाइसेंस हैं। संबंधित थाने और जिले में बंदूक की एक दर्जन दुकानों पर शस्त्र जमा किए जा सकते हैं।