फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private fitness center started functioning again in the district, a case was filed against the operator

Jhansi News: जिले में प्राइवेट फिटनेस सेंटर फिर से हुआ चालू, संचालक पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Fri, 25 Jul 2025 03:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Private fitness center started functioning again in the district, a case was filed against the operator

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। संचालक और कर्मियों पर कार्रवाई के बाद बंद हुए निजी फिटनेस सेंटर के ताले 54 दिन बाद फिर से खोल दिए गए हैं। यहां पूर्व की भांति व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी आरटीओ कार्यालय में संचालित सेंटर को बंद नहीं किया गया है। दोनों जगहों पर वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है।

अवैध वसूली के आरोप में परिवहन विभाग की टीम ने जांच कर संचालक और कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ताला पड़ गया था और वाहनों की फिटनेस ठप हो गई थी। कई दिनों तक वाहनों की फिटनेस न होने से न केवल वाहनों के पहिये थम गए थे, बल्कि वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। इस स्थिति से निपटने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शासन में पत्राचार किया।
विज्ञापन




संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि निजी फिटनेस सेंटर के संचालन के लिए भारत सरकार से मेल प्राप्त हुआ है। अम्बावाय में संचालित सेंटर के ऑनलाइन सिस्टम को बंद नहीं किया गया था। यहां ताले खुलने के बाद फिर से फिटनेस प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरटीओ कार्यालय में भी वाहनों की फिटनेस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed