फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prison free for pairol not return jail after that again FIR

पैरोल से वापस नहीं लौटे बंदियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 05 Dec 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prison free for pairol not return jail after that  again FIR
झांसी। कोरोनाकाल में पैरोल पर छोड़े गए बंदियों के वापस न लौटने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। सभी की समय सीमा पूरी होने के बाद भी अब तक 39 बंदी जेल नहीं लौटे हैं। ऐसे सभी बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार से 46 बंदी पैरोल पर छोड़े गए थे। शुरुआत में इनको आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया, जो बाद में चार बार बढ़ाई गई। यह अवधि पिछले माह पूरी हो गई थी। इसके बाद अवधि नहीं बढ़ाई गई। पैरोल का समय पूरा होने पर बंदियों को वापस लौटना था। इनमें सात बंदी तो वापस लौट आए हैं, लेकिन 39 बंदी अब भी लापता हैं। बंदियों के वापस न लौटने पर जेल प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस की टीमें तलाश में जुट गई हैं। एसएसपी ने बंदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें भी गठित कर दी हैं। इनमें अधिकांश बंदी बाहरी जिले की हैं। इन सभी को पकड़ने के लिए जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। इनकी सूची नाम-पते के साथ भेज दी है ताकि संबंधित थानों की पुलिस के जरिए इनकी गिरफ्तारी कराई जा सके।
विज्ञापन

वापस आकर अतिरिक्त काटनी होगी पैरोल की अवधि
बंदियों को जेल में पैरोल की अवधि भी बितानी होगी। पैरोल पर रिहा किए ऐसे बंदी, जिनको सजा सुनाई जा चुकी है उन्हें जेल वापस लौटने के बाद अपनी सजा के अलावा इतने ही अतिरिक्त दिन जेल में बिताने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बंदी गिरफ्तार कर भेजे जेल
पैरोल पर छोड़े गए बंदियों को पकड़ने के लिए थानों की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने अंदर उन्नाव गेट निवासी किशनलाल सोनी व इतवारी गंज निवासी बबलू राइन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed