फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principal went on leave after suspension order

Jhansi News: निलंबन आदेश के बाद अवकाश पर गईं प्रधानाचार्या

Mon, 10 Jul 2023 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Principal went on leave after suspension order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज, प्रेमनगर की प्रबंध समिति ने रविवार को प्रधानाचार्या को निलंबित करने का निर्णय लिया था। सोमवार को समिति ने निलंबन का लिखित आदेश जारी किया। लेकिन, प्रधानाचार्या अवकाश लेकर कालेज नहीं पहुंची।

प्रेमनगर स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और प्रबंध समिति के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कालेज की प्रबंध समिति की रविवार को बैठक हुई थी, जिसमें वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्या नीता श्रीवास्तव को निलंबित करने निर्णय लिया था। लेकिन प्रधानाचार्या ने सोमवार को अचानक अवकाश ले लिया। जिससे उनको निलंबन आदेश नहीं मिल पाया। अवकाश पर गईं प्रधानाचार्या ने अपना कार्यभार भी किसी को नहीं दिया। जिससे पूरा दिन प्रधानाचार्या कक्ष में ताला लटका रहा। जिससे उपस्थिति रजिस्टर और शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। हालांकि समिति ने भावना शर्मा को प्रभारी प्रधानाचार्या नियुक्त किया है।
विज्ञापन


30 जून को समिति ने प्रधानाचार्या पद से पदावनत भी किया था। लेकिन आदेश ना मानने के कारण नीता श्रीवास्तव को निलंबित किया है। अब यह मामला जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed