{"_id":"66a990756eab1ab41a0858ab","slug":"principal-suspended-for-making-video-of-girl-students-dispute-jhansi-news-c-11-jhs1002-361644-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: छात्राओं के विवाद का वीडियो बनाने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: छात्राओं के विवाद का वीडियो बनाने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विद्यालय में आपस में झगड़ा कर रहीं बालिकाओं को समझाने-बुझाने की जगह उनका वीडियो बनाने के आरोप में प्रधानाध्यापिका को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जबकि, सहायक अध्यापिका की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी है।
विकासखंड बंगरा के जूनियर हाईस्कूल निमोनी में पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका छात्राओं को समझाने-बुझाने की जगह उनका वीडियो बनाने लगी थीं। यह वीडियो गांव के लोगों के बीच भी पहुंच गया था। ग्रामीणों ने विद्यालय घेर लिया था। उन्होंने प्रधानाध्यापिका पर बच्चों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस और विभागीय अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। बीएसए विपुल शिव सागर ने मामले की जांच बंगरा के खंड शिक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव को सौंपी थी। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका श्वेता गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, सहायक अध्यापिका प्रियदर्शिनी की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी है।