फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principal commits suicide in Lalitpur

यूपी: ललितपुर में प्रधानाचार्य ने फांसी लगाकर दी जान, व्हाट्सएप पर रात डेढ़ बजे तक रहा ऑनलाइन

Tue, 11 Jan 2022 11:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jan 2022 11:00 PM IST
सार

प्रधानाचार्य के भाई ने बताया कि वह व्हाट्सएप पर रात करीब डेढ़ बजे तक ऑनलाइन था। उसकी पत्नी व बच्चे नीचे कमरे में सो रहे थे। हालांकि उसने फांसी किस वजह से लगाई, परिजन इसका कारण नहीं बता पाए। 

विज्ञापन
Principal commits suicide in Lalitpur
फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर जिले की कोतवाली महरौनी के ग्राम छायन में एक प्रधानाचार्य ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस इसकी वजह पारिवारिक कलह बता रही है। कोतवाली महरौनी के ग्राम छायन निवासी जगजीवनराम (32) पुत्र नाथूराम अहिरवार ग्राम सौंरई स्थित प्राइवेट स्कूल महात्मा ज्योतिबाफुले इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


बीते रोज रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पहुंचे और खाना खाने के बाद कुछ समय तक बच्चों को खिलाते रहे। इसके बाद वह छत पर कमरे में सोने चले गए। सुबह जब वह काफी देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों ने दरवाजे खटखटाकर आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन दरवाजे तोड़कर कमरे में गए, वहां उनका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। 
विज्ञापन


यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अरविंद अहिरवार ने बताया कि भाई जगजीवनराम रात को महरौनी से लौटे थे। वह भांजी एवं बच्चों के साथ कुछ समय तक खेलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि भाई व्हाट्सएप पर रात करीब डेढ़ बजे तक ऑनलाइन था। उसकी पत्नी व बच्चे नीचे कमरे में सो रहे थे। हालांकि उसने फांसी किस वजह से लगाई, परिजन इसका कारण नहीं बता पाए। 


मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों की उम्र चार-पांच वर्ष है। वह दो भाई व एक बहन में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक महरौनी कामता प्रसाद का कहना है कि युवक एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य था। फांसी लगाने का कारण फिलहाल घरेलू कलह सामने आई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed