फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prices of pulses will try to decrease gradually

ऐसे तो नहीं घटेंगे अरहर की दाल के दाम

Thu, 22 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Prices of pulses will try to decrease gradually
झांसी। अरहर की दाल के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। इससे आम जनमानस हलाकान है। बावजूद, दामों पर नियंत्रण के सरकार के दावे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि जमाखोरी पर अंकुश लगाने को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश भी अब तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
विज्ञापन


अरहर की दाल के भाव नित नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इसकी कीमत दो सौ रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है। जमाखोरों के लिए अरहर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गई है। जबकि, आम जनमानस की थाली से  सबसे पसंदीदा दाल गायब हो गई है। दाल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए लोगों की निगाहें सरकार की ओर लगी हुई हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर यह खोखले साबित हो रहे हैं। सरकारें अब तक दाल की कीमतों को नियंत्रित करने में असफल साबित हुई हैं।
विज्ञापन


 यहां तक कि जमाखोरी पर अंकुश लगाने को तैयार की गई योजना भी फाइलों में ही कैद होकर रह गई है। करीब एक सप्ताह पहले जमाखोरी रोकने के लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव (खाद्य एवं रसद) ने मंडल व जिला स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए थे। मंडल स्तर पर मंडलायुक्त व जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीमें बनाई जानीं थीं। इनमें विभिन्न विभागों के मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया जाना था, परंतु निर्देशों के बाद भी यह टीमें नहीं बन पाई हैं, जिससे दाल की जमाखोरी जारी है और दाम नियंत्रण से बाहर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दाल के दामों पर नियंत्रण के लिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं, जिनके अनुपालन में जल्द ही प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।’ - डी के तिवारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed