फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   President will see Pitambara mother's vision

राष्ट्रपति करेंगे पीतांबरा मां के दर्शन

Fri, 09 Jun 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
President will see Pitambara mother's vision
prnav mukhargi, jhansi news - फोटो : demo
दतिया। शनिवार दस जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्र्जी दतिया आकर पीतांबरा पीठ आकर देवी मां के दर्शन कर पूजा पाठ करेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के अधिकारी दतिया पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर मदन कुमार व एसपी इरशाद बली के साथ हवाई पट्टी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। साथ ही मंदिर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शनिवार को आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह नौ बजे के पहले तथा शाम पांच बजे के बाद ही दर्शन हो सकेंगे। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक प्रवेश बंद रहेगा। साथ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नौ व दस जून को यातायात व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

नौ व दस जून को यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- बस स्टैंड दतिया से झांसी, दिनारा, उनाव, भाण्ड़ेर, ग्वालियर, सेवढ़ा की ओर जाने वाली बसें बस स्टैंड दतिया से कृषि उपज मंडी के सामने से होते हुए सिविल लाइन थाना तिराहा, सेवढ़ा, चुंगी, हॉस्पिट्ल बाईपास होते हुए गंतव्य स्थान जाएगी एवं इसी रास्ते से वापस दतिया बस स्टैंड आएगी।
विज्ञापन

- झांसी दतिया बाईपास रोड़ ग्वालियर चुंगी नाका, उनाव रोड से दतिया शहर में भारी एवं चार पहिया वाहनों तथा माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। उनाव रोड़ से आने वाले वाहन वाया दुरसड़ा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झांसी-दिनारा व ग्वालियर से दतिया शहर में आने वाले हल्के वाहन पांच नंबर बंधा से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
- 10 जून को झांसी की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था अब्बास ढ़ाबा के पास शिव उमा दीक्षित मैरिज गार्डन की पार्किंग स्थल में रहेंगी एवं ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग राजघाट कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के परिसर में रहेंगी। तथा सेवढ़ा एवं भाण्ड़ेर से आने वाले वाहनों की पार्किंग कृषि उपज मंड़ी प्रांगण में रहेगी।


दर्शनार्थियों से अपील
शनिवार 10 जून को मां पीतांबरा, मां धूमावती के दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए प्रात: 9 बजे तक दर्शन कर लें। प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर परिसर में आम दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। इसके बाद 5 बजे से ही दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed