फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Premika killed lover his husband

Jhansi News: मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने पति से कराया था प्रेमी का कत्ल

Fri, 06 Jan 2023 08:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Premika killed lover his husband
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक का कत्ल उसकी प्रेमिका ने अपने पति से कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बरुआसागर के मंसिल माता मंदिर के पास बुधवार की सुबह निगौना मुहल्ला निवासी प्रवेश कुशवाहा (23) का शव मिला था। प्रवेश टेंट हाउस की गाड़ी चलाता था। मृतक के भाई महेंद्र कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम में सामने आया था कि प्रवेश की हत्या गला घोंटकर की गई। पड़ताल में जुटी पुलिस मृतक के फोन की कॉल डिटेल के जरिये दो दिन में हत्यारोपियों तक पहुंच गई। ।
विज्ञापन

शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी राजेश एस ने बताया कि मारे गए प्रवेश के उसके पड़ोस में रहने वाली महिला पार्वती कुशवाहा से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी पार्वती के पति देशराज उर्फ छोटू कुशवाहा को हो गई थी। इसे लेकर दोनों के बीच तीन-चार दिन पहले विवाद हुआ था। देशराज प्रवेश की हत्या करना चाहता था। जब पार्वती ने उसे रोका तो उसने उसे तलाक की धमकी दे डाली। इस पर पार्वती भी साजिश में शामिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान के तहत बुधवार की सुबह पांच बजे पार्वती ने प्रवेश कुशवाहा को फोन किया और उसे मिलने के लिए मंसिल माता मंदिर पर बुलाया। तकरीबन साढ़े पांच बजे प्रवेश मंदिर के पास पहुंच गया। यहां पार्वती पहले से ही मौजूद थी। जबकि, उसका पति देशराज पास में ही झाड़ियों में छिपा हुआ था।
प्रवेश जैसे ही पार्वती के नजदीक पहुंचा, झाड़ियों में छुपकर बैठा उसका पति बाहर आ गया। इससे पहले कि प्रवेश कुछ समझ पाता देशराज ने उसका पीछे से रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों ने मंदिर के पीछे झाड़ियों में शव को ठिकाने लगाया और फरार हो गए। जाते हुए दोनों पति-पत्नी प्रवेश की बाइक, मोबाइल, पर्स व ड्राइविंग लाइसेंस भी ले गए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई रस्सी समेत सारा सामान बरामद कर लिया है।

पकड़े गए दंपती को जेल भेज दिया गया है। दंपती के दो बच्चे हैं।
पति लड़की को भगाकर ले गया था, तभी प्रवेश के संपर्क में आ गई थी पार्वती
घटना की पड़ताल के दौरान पुलिस के सामने आया कि हत्यारोपी पति देशराज कुशवाहा के एक लड़की से प्रेम संबंध थे। वह कुछ समय पहले उस लड़की को भगाकर ले गया था। तब पार्वती घर में अकेली रहती थी और प्रवेश का उसके घर आना-जाना हो गया था। उसने पार्वती की उसके पति को खोजने में काफी मदद की थी। इसी दरम्यान दोनों करीब आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed