फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pregnant women going to Ambedkar Nagar for the birth of their child stopped breathing in the train.

Jhansi News: बच्चे के जन्म के लिए अंबेडकर नगर जा रही गर्भवती की ट्रेन में थमीं सांसें

Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women going to Ambedkar Nagar for the birth of their child stopped breathing in the train.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बच्चे के जन्म के लिए अहमदाबाद से अंबेडकर नगर जा रही गर्भवती महिला की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चंद मिनट में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने झांसी स्टेशन पर शव उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती थी और बच्चे के जन्म के लिए अपने ससुराल जा रही थी।
अंबेडकर नगर के थाना इब्राहिमपुर के गांव नरेयना की रहने वाली 31 वर्षीय जौहरा बानो पत्नी मेहशर अली 2021 से पति के साथ अहमदाबाद में रह रही थी। मेहशर यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। यहीं पर उसकी ननद का पति इरशाद मोहम्मद भी वेल्डिंग का काम करता है। पति मेहशर ने बताया कि जौहरा ने उससे गांव में ही दूसरे बच्चे को जन्म देने की बात की थी। इसलिए उसने पत्नी को प्रसव के दो माह पहले ही अपने बहनोई इरशाद के साथ घर भेजने के लिए साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-5 की सीट नंबर 64 पर बिठाया था। ट्रेन शाम को लगभग 5.35 बजे जब बबीना स्टेशन से झांसी की ओर आ रही थी तभी जौहरा ने कमर में तेज दर्द की बात बताई, जिस पर इरशाद ने टीटीई से मदद मांगी। टीटीई ने बताया कि 10 मिनट में झांसी स्टेशन पर डॉक्टर आ जाएंगे। लेकिन, ट्रेन के झांसी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


--
- बेटी पैदा होने की उम्मीद में खुश थी जौहरा
मृतका जौहरा बानो और मेहशर अली का 6 साल का एक बेटा है, जो दिल्ली में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है। मेहशर अली ने बताया कि जौहरा इस बात को लेकर मुतमईन थी कि इस बार बेटी ही होगी। उसका कहना था कि बेटी हो जाने से उसका परिवार पूरा हो जाएगा। जौहरा की इसी बात को याद कर पति फूट फूटकर रो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed