फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances

विज्ञापन

झांसी। बुधवार सुबह महाराणा प्रताप नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। ससुरालजनों का कहना है कि बाथरूम में गर्भवती अचेत हाल में पड़ी थी। वह लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की आगे जांच चल रही है।थाना नवाबाद के पिछोर स्थित महाराणा प्रताप नगर निवासी अमरचंद राजपूत ने नवंबर 2024 में अपने बेटे विपिन राजपूत की शादी महोबा निवासी पुष्पा (25) से की थी। परिजनों ने बताया कि विपिन को कम दिखाई देता है। वह अपने छाेटे भाई की मदद से छोटा निजी अस्पताल चलाता है। पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है। पुष्पा चार माह की गर्भवती थी। बुधवार सुबह पुष्पा नहाने गई थी। बहुत देर तक बाहर न निकलने पर उन लोगों ने देखा तो पुष्पा अचेत पड़ी थी। उसे लेकर वह लोग अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed