{"_id":"66ad6d891438c26641068184","slug":"pregnant-woman-dies-due-to-torture-eight-including-husband-named-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-363819-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: यातनाएं मिलने से गर्भवती की मौत, पति समेत आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: यातनाएं मिलने से गर्भवती की मौत, पति समेत आठ नामजद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी गर्भवती को ससुरालजनों ने यातनाएं देकर मार डाला। पुलिस ने बीएनएस की धारा 80 एवं 85 के तहत पति आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोंठ के कुरयाना निवासी देवीदयाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी प्रियंका की शादी 18 फरवरी 2022 को ग्वालियर रोड के महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी आकाश वर्मा से की थी। शादी के बाद से पति आकाश अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज में दो लाख रुपये एवं मोटर साइकिल की मांग करते हुए मारपीट करने लगा। ससुरालीजन अक्सर प्रियंका को यातनाएं देते थे। 26 जुलाई को आकाश ने घर वालों के साथ मिलकर प्रियंका को बुरी तरह पीटा। पति आकाश के गर्भवती प्रियंका के पेट में लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। ससुराल के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। गंभीर चोट आने से 27 जुलाई को प्रियंका की मौत हो गई।
पिता देवीदयाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति आकाश, समेत सास कौशल्या देवी, सोनू, छाया, कमलेश, दीपिका, मोनू, नैना एवं ललित कुमार वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी है।