{"_id":"5fa9a7738ebc3e9bb80ba466","slug":"pradhan-put-on-transfarmer-jhansi-news-jhs1807544186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने खंभे पर लगवाने की जगह बाड़ा में रखवाया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने खंभे पर लगवाने की जगह बाड़ा में रखवाया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिजली विभाग द्वारा चिरगांव क्षेत्र के गुलारा गांव में बदलने के लिए भेजे गए ट्रांसफार्मर को प्रधान ने खंभे पर रखवाने की जगह अपने बाड़ा में रखवा लिया। चार दिन से ट्रांसफार्मर बाड़ा में रखा है। वहीं, बिना बिजली के गांव वाले परेशान हैं। विभाग ने ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गुलारा गांव में लगा एक ट्रांसफार्मर जुलाई में फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर से गांव के करीब सौ घरों के कनेक्शन लगे हैं। बिजली विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर भेजा, लेकिन जिस जगह ट्रांसफार्मर रखा जाना था उसके चबूतरे के आसपास पानी भरा था। इससे ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका। संबंधित परिवार गांव के दूसरे मुहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर से लंबी- लंबी केबल डालकर बिजली जलाने लगे। लेकिन वोल्टेज इतना अधिक कम आ रहा है कि जिससे एक पंखा तक नहीं चल सका। परेशान गांव वासियों के कई प्रयास के बाद खंभों को अब दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पानी नहीं भरता है। विगत पांच नवंबर को बिजली वर्कशाप से दोबारा गांव में ट्रांसफार्मर भेजा गया, लेकिन ट्रांसफार्मर को सही जगह रखकर चालू करने की जगह प्रधान के कहने पर उनके बाड़ा में रख दिया। ठेकेदार ने इस बात की जानकारी न तो संबंधित क्षेत्र के जेई को दी और न ही दूसरे अधिकारी को। सोमवार को इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई, तब कहीं जाकर मामला सामने आ सका। इस मामले में अधिशासी अभियंता (वर्कशॉप) अजीत कुमार माथुर ने बताया कि ठेकेदार ने यह बात छुपाकर लापरवाही की है। ट्रांसफार्मर को किसी दूसरी जगह रखना अपराध है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है।