{"_id":"6257177ad599ad1ddc06abc0","slug":"practical-examinations-will-also-be-under-the-watch-of-cctv-cameras-reporters-news-jhs218652330","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगाह में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगाह में होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रयागराज बोर्ड ने विद्यालयों में कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन अंक एवं ग्रेड परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं पूर्ण हो गई हैं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूर्ण कराने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में बोर्ड के सचिव ने शिक्षाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह प्रयोगशालाओं में कैमरे लगवाना सुनिश्चित कराएं।
इसके साथ ही विद्यालयों को वर्ष 2021-22 की हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय के ग्रेड एवं इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा के योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वेबसाइट क्रियाशील कर दी गई है।
विज्ञापन
झांसी मंडल में पकड़ा जा सका सिर्फ एक नकलची
झांसी मंडल में इस बार बोर्ड परीक्षा में सिर्फ एक ही नकलची पकड़ा जा सका। जेडी कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार को जालौन में इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा (जो पहले निरस्त कर दी गई थी) में एक नकलची पकड़ा गया। यह परीक्षा ललितपुर में भी हुई थी। वहीं, इस बार झांसी एवं ललितपुर में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।