फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power supply disturbed due to fault.

केबल बक्सा फटने से गुल रहा ‘करंट’

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
power supply disturbed due to fault.
दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से गल्ला मंडी और न्यू गल्ला मंडी सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा बुधवार की रात फट गया। इससे 40 से अधिक क्षेत्रों की बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार को भी यह लाइन कई बार ट्रिप हुई, जिससे बिजली का आना जाना बना रहा। इससे लोग परेशान रहे। मंगलवार की रात भी उक्त क्षेत्रों की बिजली जंपर उड़ने से बंद रही थी। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन को बिजली मिलती है। हाईवे के बगल से होकर आई यह लाइन आठ जगह अंडर ग्राउंड होकर निकली है। इस कारण अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट आने पर उसे दुरुस्त करने में वक्त लग जाता है। इन सबस्टेशनों से ओरछा गेट, तालपुरा, लक्ष्मीगेट, बड़ाबाजार, भगवंतपुरा, शिवाजी नगर, नारायण बाग फीडर जुड़े हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे दुनारा से आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा फट गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट का पता किया। रात करीब साढ़े तीन बजे बिजली को चालू किया जा सका। बृहस्पतिवार को भी ये लाइन ट्रिप करती रही, इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली का आना जाना बना रहा। बिजली न आने से गल्लामंडी, तालपुरा, खुशीपुरा, कपूर टेकरी, ओरछा गेट, बाहर सैंयर गेट, बकरा मंडी, सागर गेट, लक्ष्मी गेट, पारेश्वर, बंगला घाट, घासमंडी, तिलयानी बजरिया, बड़ाबाजार, कैलाश रेजीडेंसी, ओमशांति नगर, शिवाजी नगर, राजपूत कॉलोनी, डड़ियापुरा, नारायण बाग, भगवंतपुरा आदि क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed