फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut problem in wheat purchase.

गेहूं खरीद में बाधा बन रही बिजली कटौती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
power cut problem in wheat purchase.
झांसी। जिले में चल रही गेहूं खरीद में बिजली कटौती बड़ी बाधा बन रही है। इसके चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और टोकन व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। आलम यह है कि किसान अपने गेहूं लेकर केंद्र पर घंटों इंतजार कर रहे हैं। जिले मेें 73 केंद्रों पर चल रही गेहूं खरीद में अब तक 600 से अधिक किसान करीब 45 हजार क्विंटल गेहूं बेच चुके हैं। इस दौरान बिजली कटौती बड़ी दिक्कत का सबब बन रही है। भोजला मंडी परिसर में बने क्रय कें द्रों पर दिन में तीन-चार बार बिजली कटौती होने से तुलाई और बोरों की सिलाई का काम रुक जाता है। बिजली जाने के बाद खरीद को जारी रखने के लिए केंद्रों पर कोई वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में टोकन लेकर पहुंचने वाले किसानों को घंटो इंतजार करना पड़ता है। साथ केंद्रों पर किसानों की लाइन लगती जाती है। केंद्र प्रभारी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से केंद्र पर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ रही है। केंद्र पर गेहूं लाने के लिए 12 बजे का समय दिया गया था, लेकिन बिजली के चलते दो घंटे तक गेहूं खरीद पूरी नहीं हो सकी। बहुत दिक्कत है।- महेश यादव, गांव तिलैया क्रय केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो हो रहा है, लेकिन बिजली के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बिजली जाने के बाद पूरा काम रुक जाता है।- रमेश कुमार, गांव तिलैया केंद्र पर सुबह 10 बजे आ गए थे, लेकिन तीन बजे तक खरीद पूरी नहीं हो सकी। बिजली की समस्या के चलते बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।- लोकेंद्र, मंथनपुरा टोकन में सुबह का समय दिया गया था। आधा गेहूं तुलकर बोरों में भर गया, लेकिन फिर बिजली चली गई। पूरा काम रुका हुआ है। यह बड़ी समस्या है।- अंगद सिंह, लकारा समस्या के बारे में जानकारी मिली है। इसे दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। गेहूं खरीद में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। राम अक्षयवर चौहान, एडीएम वित्त एवं राजस्व/जिला खरीद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed