फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power crisis deepens in Todi Fatehpur following waterlogging.

Jhansi News: टोड़ी फतेहपुर में जल भराव के बाद बिजली संकट गहराया

Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in Todi Fatehpur following waterlogging.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। पथराई नदी में उफान से बृहस्पतिवार को नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। इससे व्यापारियों और आमजन को भारी नुकसान हुआ। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
नगर के कुछ मोहल्लों में करीब तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को समस्या बताने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हुई। बाढ़ के पानी में नगर के चार ट्रांसफार्मर डूब गए हैं। बस स्टैंड और मोबाइल ट्रॉली के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पानी में डूबे। रानी घाट का 100 केवीए और बड़ागंज का 250 केवीए ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुआ। नजरगंज, फतेहपुर और बड़ागंज के कई हिस्सों में बिजली बाधित है। बिजली के कुछ पोल भी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शासन ने विद्युत उपकेंद्र टोड़ी फतेहपुर को 400 केवीए की मोबाइल ट्रॉली दी थी। यह ट्रॉली सितंबर 2025 से ही उपकेंद्र से नदारद है। बाढ़ के बाद इसकी सबसे अधिक जरूरत थी, पर यह उपलब्ध नहीं है। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अनिरुद्ध तिवारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। नगरवासियों ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed