फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power counter on delayed openings furore

विद्युत काउंटर देरी से खुलने पर हंगामा

Tue, 04 Aug 2015 12:24 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुकुवां ढुकुवां कॉलोनी स्थित विद्युत कार्यालय में सोमवार की सुबह एक काउंटर के समय से न खुलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान कतार में लगे उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

दरअसल, विद्युत अधिकारियों की अनदेखी के कारण कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। विभागीय नियमानुसार नगर के अलग-अलग स्थानों पर खुले विद्युत काउंटर सुबह नौ बजे खुल जाने चाहिए, मगर कर्मचारी समय का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को सुकुवां ढुकुवां कॉलोनी स्थित विद्युत कार्यालय में खुले दो काउंटर में एक काउंटर सुबह साढ़े दस बजे तक न खुलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान कतार में लगे उपभोक्ता विद्युत व्यवस्था को कोसते रहे। सूचना पर कार्यालय आए अधिकारियों से भी उपभोक्ताओं ने शिकायत की, मगर कर्मचारी से कोई पूछताछ नहीं की गई। इसी तरह सुबह साढ़े दस बजे तक सदर बाजार व रानी महल काउंटर भी नहीं खोला गया। यहां भी उपभोक्ताओं को कतार में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों की इस मनमानी से अधिकारी अनभिज्ञ बने हैं। मालूम हो कि विभाग कर्मचारियों की कमी के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से बिल जमा कराने जैसा गंभीर काम करा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed