फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   postal ticket

अब डाक टिकट पर लगवा सकेंगे अपनी फोटो

Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
postal ticket
postal, jhansi hindi news - फोटो : demo
ललितपुर। अभी तक डाक टिकट पर महापुरुष महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू व अन्य प्रसिद्ध लोगों के फोटो ही देखने को मिलते थे, लेकिन डाक विभाग की नई पहल के बाद कोई भी उपभोक्ता अपनी, अपने परिजनों की या फिर किसी विशेष फोटो को लगवा सकेगा। डाक विभाग की ओर से माय स्टांप नाम की एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत आम उपभोक्ता भी अपनी पसंदीदा फोटो पांच रुपए के डाक टिकट पर लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

वैसे यह योजना डाक विभाग द्वारा वर्ष 2011 में शुरू की गई थी, लेकिन उस वक्त इस योजना को केवल कुछ चुनिंदा महानगरों तक ही सीमित रखा गया था। अब डाक विभाग ने माय स्टांप योजना को सभी जनपदों व ग्रामीण इलाकों के डाक कार्यालय तक लागू कर दिया है। इस योजना के तहत ग्राहक को डाक घर में उपलब्ध माय स्टांप ऑर्डर फार्म भरना पड़ेगा। इसके साथ तीन सौ रुपए शुल्क जमा करना होगा। एक सप्ताह के अंदर ग्राहक को पांच रुपए वाले 12 स्टांप उपलब्ध करा दिए जाएंगे. जिस पर ग्राहक द्वारा पसंद की गई फोटो को प्रिंट किया गया होगा। ग्राहक को डाक घर में अपनी फोटो देने व खिंचवाने के विकल्प रहेंगे।
विज्ञापन

 सभी डाक घरों में माय स्टांप योजना के तहत कैमरे उपलब्ध कराएं जा रहे हैं, जिससे ग्राहक की मौके पर ही फोटो खींची जा सके। ऑर्डर देने के सात दिन में डाक टिकट को डाकघर से प्राप्त किया जा सकेगा। योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए डाक विभाग की ओर से छूट का अवसर दिया जा रहा है। सौ डाक टिकट तक लेने वालों को दस प्रतिशत की व सौ से ज्यादा टिकट लेने वालों को बीस फीसदी की छूट दी जाएगी। बीस फीसदी की छूट केवल सौ से अतिरिक्त टिकट पर ही लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

=================
शादी, सालगिरह को बनाएं यादगार
डाकविभाग की ओर से माय स्टांप योजना के तहत किसी कार्यक्रम, स्थल, समारोह की फोटो को भी प्रिंट कराने का विकल्प दिया गया है। इस योजना के तहत व्यक्तिगत व कॉरपोरेट ऑर्डर लिए जा सकेंगे। कॉरपोरेट ऑर्डर देने वालों को कम से कम 100 डाक टिकट लेने पड़ेंगे। शादी, जन्मदिन की फोटो को डाक टिकट पर लगवाकर लोग अपने शादी सालगिरह, जन्मदिन को यादगार बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed