फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Post office department gangajal counter in sidheswar temple

डाक विभाग सिद्धेश्वर मंदिर में लगाएगा गंगाजल का काउंटर

Thu, 11 Mar 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Post office department gangajal counter in sidheswar temple
झांसी। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर श्रद्धालु भगवान भोलनाथ का जलाभिषेक गंगाजल से कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के बाहर विशेष काउंटर को लगाकर गंगाजल की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गंगाजल को पवित्र माना जाता है। श्रद्धालुओं द्वारा महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर का जलाभिषेक गंगाजल से किया जाता है। वहीं घरों में भी गंगाजल की मौजूदगी को शुभ माना जाता है। जिसके तहत डाक विभाग द्वारा काउंटर लगाकर गंगाजल की बिक्री करने का निर्णय लिया है। शिविर में हरिद्वार, ऋषिकेश और गंगोत्री के गंगाजल की बिक्री की जाएगी। गंगाजल के 250 मिली लीटर की बोतल की कीमत तीस रुपये तय की गई है। सुबह छह बजे से बिक्री को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए। विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में गंगाजल की व्यवस्था की गई है। सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह छह बजे से काउंटर लगाकर गंगाजल की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed