फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Poor man not find house

गरीबों को अब तक नहीं मिल सका आसरा

Fri, 25 Sep 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Poor man not find house
झांसी। शहर क्षेत्र में जरूरतमंदों को छत मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई आसरा आवास योजना का लाभ अब तक गरीबों को नहीं मिल सका है। जिले में 1032 मकानों का निर्माण तो कराया गया लेकिन मऊरानीपुर व गुरसराय में बजट के अभाव में नाली व सड़कों को नहीं बनाया जा सका। इससे सालों बीत जाने के बाद भी जरूरतमंदों को आवासों का आवंटन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में योजना की शुरूआत वर्ष 2012 में की गई थी। योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के साथ ही छह हजार रुपये प्रतिमाह आमदनी वालों को पात्रता की सूची में रखा गया था। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से योजना का संचालन किया था। निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपा गया था।
विज्ञापन

आवासों का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में शुरू किया गया। योजना के तहत जिले में महानगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के पीछे 120, गुरसराय में 372, मऊरानीपुर में 336, एरच में दो जगहों पर 120 व 84 आवासों का निर्माण कराया गया। संस्था द्वारा कई जगहों पर वर्ष 2019 में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया था। लेकिन बजट के अभाव में मऊरानीपुर व गुरसराय में बने आवासों के लिए नाली व सड़कों का निर्माण नहीं किया जा सका। इससे जरूरतमंदों को अब तक आवास मुहैया नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में 1032 मकानों का निर्माण कराया गया है। बजट की कमी होने के कारण कई बार निर्माण कार्य को रोका गया था। बजट नहीं मिलने के कारण अभी भी नाली व सड़कों का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते डूडा को हस्तांतरित नहीं किया जा सका है। आरके कटियार, परियोजना प्रबंधक, सीएंडडीएस

कार्यदायी संस्था द्वारा अभी तक आवासों को हस्तांतरित नहीं किया गया है। वहीं आवेदकों की जांच भी जारी है, जिसके चलते आवासों को आवंटित नहीं किया गया है। संगीता सिंह, जिला परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed