फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pooja Jaiswal murder case: Pooja killed by brother-in-law due to illicit relations

पूजा जायसवाल हत्याकांड: जेठ ही निकला हत्यारा, अवैध संबंधों के चलते गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Sat, 28 Nov 2020 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Nov 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Pooja Jaiswal murder case: Pooja killed by brother-in-law due to illicit relations
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कमिशनर कार्यालय के सामने महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार किया है। जेठ ने ही अवैध संबंधों को लेकर उसकी हत्या की थी। घटना में प्रयुक्त पिस्टल जेठ के भाई के पास से बरामद होने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी प्रदीप जायसवाल की पत्नी पूजा जायसवाल (35) घर से मार्निंग वॉक पर निकली थीं। घर लौटते समय बीकेडी-चित्रा मार्ग पर स्थित कमिश्नर कार्यालय के सामने गोली मारकर पूजा की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में जुट गईं थीं। पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कई सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के जेठ ओमप्रकाश जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि मृतका से उसके चार-पांच साल से अवैध संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उसके किसी दूसरे से संबंधों की जानकारी मिलने के बाद मन में खुन्नस पैदा हो गई थी। इसके चलते शुक्रवार को पूजा की मॉर्निंग वॉक के दौरान कमिश्नर कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना को अंजाम देकर वह घर आ गया था। घटना में शामिल पिस्टल को अपने भाई दिलीप के पास रख दी थी। पुलिस ने पिस्टल बरामद करने के साथ भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed