फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polytechnic entrance exam will be held in three examination centers

Jhansi News: तीन परीक्षा केंद्रों में होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Thu, 29 May 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic entrance exam will be held in three examination centers

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। निजी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 5 से 12 जून तक प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक संदीप कुमार सिंह ने बताया प्रदेश में 4.85 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए गए हैं। झांसी में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीडी सिंह विसेन डिग्री कॉलेज सिद्धेश्वर नगर आईटीआई, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व ऊदल सिंह ऑनलाइन सेंटर उनाव बालाजी रोड, भोजला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6:30 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी एलएस यादव ने परीक्षा केंद्रों का सत्यापन, इंटरनेट, पावरबैकअप आदि की व्यवस्था के लिए सेंटरों का निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक ने बताया कि 21 जून तक परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा और जून में ही काउंसिलिंग शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed