फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Political mercury will rise on Jhansi-Lalitpur Lok Sabha seat from today...

Jhansi News: झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर आज से चढ़ेगा सियासी पारा...

Tue, 14 May 2024 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Political mercury will rise on Jhansi-Lalitpur Lok Sabha seat from today...
राहुल गांधी, अखिलेश यादव झांसी में तो मायावती गुरसराय में आज भरेंगी हुंकार, कल झांसी में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव में मंगलवार से सियासी पारा चढ़ जाएगा। यहां 20 मई को मतदान है। चुनाव में जीत का झंडा लहराने के लिए सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अगले कुछ दिनों में दलों के कद्दावर नेताओं के कार्यक्रम तय हुए हैं।
मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे। वह यहां इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में क्राॅफ्ट मेला मैदान में दोपहर ढाई बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता सोमवार को तैयारियों में जुटे रहे। क्राॅफ्ट मेला मैदान में कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरसराय आएंगी। वह यहां पार्टी प्रत्याशी रविप्रकाश कुशवाहा और जालौन लोकसभा के उम्मीदवार सुरेश चंद्र गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा आत्माराम खैर इंटर कालेज में सुबह 11 बजे से होगी। बसपा कार्यकर्ता सोमवार को कॉॅलेज में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा के फायरब्रांड नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आएंगे। वह झांसी में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगे। योगी शहर में दो किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। सीएम महोबा, उरई में जनसभा करने के बाद दोपहर 3:10 बजे झांसी पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह कार से सीधे लक्ष्मीगेट स्थित काली जी के मंदिर पहुंचेंगे। यहां से उनका रोड शो शुरू होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने बताया कि लक्ष्मीगेट से मुरली मनोहर मंदिर, मालिनों का चौराहा, नरिया बाजार होते हुए दतिया गेट तक सीएम का रोड शो होगा। दो किलोमीटर लंबा ये रोड शो करीब एक घंटे में पूरा होगा। यहां से सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed