फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police will doing action again criminal

फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस: एडीजी

Sun, 19 Jul 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police will doing action again criminal
पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक लेतेनोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक संजय एम तरडे उनके बा
झांसी। जिले के नोडल अधिकारी व अपर पुलिस महानिदेशक संजय एम तारडे ने कहा कि कुख्यात व शातिर अपराधियों की कुंडली तैयार कर जेल भेजा जाए। पुलिस की गिरफ्त में न आने वाले बदमाशों की संपत्ति कुर्क की जाए। शनिवार को पुलिस लाइन में अपराध व अपराधियों की समीक्षा करने के बाद उन्होंने जिले के शातिर अपराधियों के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाकर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक संजय एम तारडे ने बैठक में जिले के टॉप टेन अपराधी से लेकर गैंगों की सूची देखी। शातिर बदमाशों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पुलिस सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजे। गैंगस्टर, गुंडा एक्ट वालों पर भी विशेष सख्ती करे। गिरफ्त में न आने वाले बदमाशोें की संपत्ति कुर्क की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिकारी बीट सिस्टम की समीक्षा करें। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तक एसओ से लेकर पुलिस अधिकारी हर मामले की समीक्षा करें। अधिकारी से लेकर थानेदार अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले अपराधियों की पूरी जानकारी रखें। बदमाशों की मौजूदा स्थिति व उनके क्रियाकलाप सहित उन पर दर्ज मुकदमों का वर्तमान स्तर पता किया जाए। उन्होंने बताया कि महिला संबंधित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष तौर पर तैयार रहें। अपराधियों को न्यायालय से कठोर से कठोर सजा दिलाने तक की भरपूर पैरवी पुलिस की तरफ से की जाए। बैठक में एसएसपी डी प्रदीप कुमार, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब छवि वाले पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी तैनाती
उन्होंने बताया कि जिले में थाना स्तर पर लंबे समय से जमा पुलिसकर्मियों के मामले की भी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें अधिकारी से लेकर थानेदार भी शामिल रहेंगे। खराब छवि वाले इंस्पेक्टर से लेकर दरोगाओं को चार्ज नहीं मिलेगा। इन सभी की भी थानावार रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इन सभी की विभागीय कार्रवाई भी तलब की गई है।

डेढ घंटे चला कोतवाली का निरीक्षण
बैठक के बाद एडीजी शहर कोतवाली पहुंचे। यहां सिलसिलेवार तरीके से कोतवाली का निरीक्षण कर जानकारियां लीं। उन्होंने इलाके के सक्रिय बदमाशों के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed