{"_id":"6011d0948ebc3e544e40be52","slug":"police-will-be-reach-businessman-case-from-bank-jhansi-news-jhs187076655","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का कैश अपने वाहन से बैंक पहुंचाएगी पुलिस, एसएसपी बोले- अब नहीं होगी लूट की कोई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का कैश अपने वाहन से बैंक पहुंचाएगी पुलिस, एसएसपी बोले- अब नहीं होगी लूट की कोई वारदात
Thu, 28 Jan 2021 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने कई समस्याएं बताईं, एसएसपी ने उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने कहा कि व्यापारियों का कैश पुलिस अपने वाहन से बैंक पहुंचाएगी, ताकि सुरक्षित रहे और लूट की कोई वारदात न हो।
व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल ने बाजारों में जाम की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि रानी महल व जिला अस्पताल के पास बनी पार्किंग से भी बाजार में जाम लगता है। यहां से पार्किंग हटवाना जरूरी है। कोतवाली के नीचे यदि बेसमेंट में पार्किंग बन जाए तो शहर क्षेत्र को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस पर एसएसपी ने नगर निगम से वार्ता कर जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतिदिन कैमरे चेक करते रहें। किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी व्यापारियों ने एसएसपी के सुझाव को सराहा। व्यापारियों ने दुकानों से लेकर बाजारों व गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। एसएसपी ने व्यापारियों को सजग रहने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस वाले बाजारों में गश्त नहीं करते हैं तो इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
बैठक में एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह व व्यापारियों में राघव वर्मा, राजेश बिरथरे, अतुल किलपन, महेश राय, संजय पटवारी, विकास गुप्ता, पंकज शुक्ला, महेश चंद्र, गोविंद शरण वर्मा, उमेश चंद्र, मयंक परमार्थ, पीयूष रावत आदि मौजूद रहे।