{"_id":"68740d43e400db49c9055c4c","slug":"police-station-arrested-two-ganja-smugglers-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-597041-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए दो गांजा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए दो गांजा तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबीना। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की रात दो मादक पदार्थ तस्करों को दबोच लिया। उसके कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और कार बरामद की गई। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि कार में सवार कुछ लोग मादक पदार्थ की बिक्री करने जा रहे हैं। पुलिस ने बबीना टोल प्लाजा के पास मनकुंआ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। वहां से गुजरी कार में सवार दो लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम लक्ष्मीनारायण निवासी पचौर जिला राजगढ़ और भावसिंह निवासी कराईया खेडा, विदिशा (मप्र) बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 4,18,600 रुपये बताई गई है।