फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police rushed on the information of sacrificing the girl, found goods of Tantra Kriya

बच्ची की बलि देने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, तंत्र क्रिया का मिला सामान

Mon, 29 Nov 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police rushed on the information of sacrificing the girl, found goods of Tantra Kriya
झांसी। रविवार की शाम थाना प्रेमनगर इलाके से पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में कुछ लोग एक बच्ची की बलि देने जा रहे हैं। इस पर आनन-फानन पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान के भीतर बच्ची के साथ तीन-चार लोग मौजूद थे और मौके तंत्र क्रिया का सामान भी रखा हुआ था। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। यहां उन्होंने बलि देने की बात को गलत बताया। पुलिस को बताया कि वे घर में शौचालय का निर्माण शुरू करने जा रहे थे, जिसका वे पूजन कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के जुगयाना मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने प्रेमनगर क्षेत्र के खातीबाबा पर मकान लिया है। रविवार को वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मकान पर पहुंचे। इसी दरम्यान सैयद नगर में रहने वाला उनका एक दोस्त अपनी तीन वर्षीय बालिका के साथ मकान पर पहुंच गया। इसी दरम्यान शाम तकरीबन पांच बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक बच्ची की बलि देने जा रहे हैं। इस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां एक गड्ढा खुदा हुआ था, जिसके इर्दगिर्द बच्ची अपने पिता के साथ मौजूद थी। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी मौके पर पाए गए। पास ही पूजन सामग्री व शराब की बोतल भी रखी हुई थी, जिससे लग रहा था कि वहां कोई तांत्रिक क्रिया की जा रही है। पुलिस सभी को प्रेमनगर थाने ले आई। यहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि वे मकान में शौचालय का निर्माण करने जा रहे हैं। इसके लिए गड्ढा खोदा गया है और कुलदेवी का पूजन कर रहे थे। पुलिस पूछताछ के जरिये मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि जमीन से दफीना निकालने के लिए वहां तंत्र पूजन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed