फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police Recruitment: 781 candidates achieved success by running fast

पुलिस भर्ती : तेज दौड़कर 781 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

Thu, 13 Feb 2025 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 781 candidates achieved success by running fast

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में तीसरे दिन बुधवार को 969 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 781 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में अपनी दौड़ पूरी कर सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थी बेहद खुश नजर आए।



राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी के ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जारी है। बुधवार को परीक्षा में 1050 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। जबकि, 969 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ने का लक्ष्य दिया गया था। तय अवधि में दौड़ पूरी कर 781 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। 188 अभ्यर्थी तय समय में दौड़ का लक्ष्य हासिल करने से चूक गए, जिससे वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 फरवरी तक लगातार जारी रहने वाली है। परीक्षा स्थल पर बाहरी लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं है। परीक्षा स्थल की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed