फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police reached Pal Colony searching for those taking supply of fake notes.

Jhansi News: नकली नोटों की सप्लाई लेने वालों को तलाशते हुए पाल कॉलोनी पहुंची पुलिस

Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Police reached Pal Colony searching for those taking supply of fake notes.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नकली नोटों के सौदागरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सीपरी बाजार स्थित पाल कॉलोनी में भी दबिश दी, लेकिन, यहां कोई नहीं मिला। यहीं बदमाश ढाई लाख रुपये के नकली नोट की सप्लाई देने आ रहे थे। गैंग के मास्टर माइंड पंकज मल्होत्रा से मिले सुराग की मदद से पुलिस उस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है, जिसकी मदद से बाजार में नकली नोट खपाए जा रहे थे।
पुलिस की पूछताछ में पंकज ने स्वीकार किया कि झांसी में पिछले तीन माह से नकली नोट खपाए जा रहे थे। दो बार पहले भी वह पाल कॉलोनी में नकली नोट की सप्लाई कर चुके। पुलिस ने पाल कॉलोनी में दबिश दी लेकिन, वहां कोई नहीं मिला। शनिवार रात सीपरी बाजार पुलिस ने बूढ़ा गांव के पास से ढाई लाख रुपये के नकली नोट के साथ चार बदमाशों को पकड़ा था। पूछताछ में मालूम चला कि ग्वालियर रोड स्थित पाल कॉलोनी में नकली नोटों की सप्लाई करने आ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पांच लाख रुपये के नकली नोट छापे थे। ढाई लाख रुपये मध्य प्रदेश भेज दिए जबकि ढाई लाख रुपये झांसी में सप्लाई होने थे।
विज्ञापन

मास्टर माइंड भिंड निवासी पंंकज मल्होत्रा से पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। पंकज ने पुलिस को बताया कि झांसी से ही दूर-दराज के गांवों में नकली नोट भेजे जाते थे। अब पुलिस उस पूरे नेटवर्क को तलाशने में जुटी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि तीन माह पहले ही पकंज ने गैंग बनाकर यह काम शुरू किया था। अभी वह नेटवर्क तैयार कर रहा था। उस नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed