{"_id":"5c17b06abdec2256e517e0ce","slug":"police-raid-at-kumharia-village-on-information-of-cow-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मारा गांव में छापा, दो कटे हुए पशु मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मारा गांव में छापा, दो कटे हुए पशु मिलने से मचा हड़कंप
Mon, 17 Dec 2018 07:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मौके पर पुलिस को चार जीवित और दो मृत गोवंशीय पशु मिले। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बजावाला गांव में छापा मारा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
अजीमगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कुम्हरिया और भोट को जाने वाले रास्ते में एक जंगल में गोकशी कर रहे हैं। इसके बाद सीओ राहुल कुमार और अजीमनगर थाने की पुलिस और पीएससी एकत्र होकर कुम्हरिया के जंगल में पहुंच गए। पुलिस को आता देखकर आरोपी पशु छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार जिंदा पशु और दो कटे हुए पशु का मांस बरामद कर थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस को वहां से पशु काटने के उपकरण भी मिले। इसके बाद पुलिस ने पास में ही स्थित बजवाला गांव में कुछ लोगों के घर छापेमारी की। लेकिन वहां पुलिस को कुछ हाथ नहीं आया। इसके अलावा पुलिस ने खेमपुर गांव में भी छापामारी की। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से लोग आए दहशत में
पशु काटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने कुम्हरिया के जंगल में छापेमारी करते हुए वहां से पशु बरामद कर लिए। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ समय तक उनका पीछा किया। लेकिन वह हाथ नहीं आए। उसके बाद पुलिस ने बजवाला गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुछ घरों की तलाशी ली। लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिल सका। इस कार्रवाई से गांव के लोग दहशत में आ गए।
चंद मिनटों में छावनी में तब्दील हुए गांव
सैदनगर। पशु काटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। कुम्हरिया गांव और बजावाला में पुलिस ने छापामारी करते हुए कुम्हरिया के जंगल से चार जिंदा और दो कटे हुए पशुओं का मांस बरामद कर लिया। इस दौरान चंद्र मिनटों में दोनों गांव में फोर्स ही फोर्स नजर आ रही थी। जिसके चलते गांव के लोग भी दहशत में आ गए थे। कुछ लोग तो घरों का दरवाजा बंद कर छिप गए।
बुलंदशहर की घटना से पुलिस महकमा अलर्ट
कुछ समय पहले हुई बुलंदशहर की घटना के बाद से पुलिस महकमा अलर्ट चल रहा है। पुलिस को दोपहर के समय जैसे ही पशु काटने की सूचना मिली तो पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए पशुओं को बरामद कर लिया।
पशु काटने की सूचना मिलने के बाद कई गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक जंगल से चार पशु जिंदा और दो पशुओं का मांस मिला है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ब्रिजेश कुमार, अजीमनगर प्रभारी