फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police pathsala amar ujala foundation safe for cheat

सतर्क रहे, निजी जानकारियां किसी से साझा न करें, धोखाधड़ी से बचें

Wed, 17 Feb 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police pathsala amar ujala foundation safe for cheat
अमर उजाला फाउंडेशन की ओम शांति नगर में हुई पुलिस की पाठशाला में लोगों को कानूनी जानकारियां देते ?
झांसी। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर तीन दिन के भीतर बैंक व पुलिस को सूचना दें, बैंक राशि का पूरा भुगतान करेगा। ये आरबीआई की गाइड लाइन है।
विज्ञापन

ओम शांति नगर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी ने कहा कि बैंक फ्रॉड में गंवाई जाने वाली राशि का खाताधारक की किसी तरह की चूक नहीं सामने आने पर ही भुगतान करते हैं। किसी से भी अपने बैंक खाते से जुड़ीं जानकारियां साझा न करें। साइबर अपराध पुलिस थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी धोखाधड़ी के कई हथकंडे अपना रहे हैं। सोशल साइट के जरिये पुरानी गाड़ी या अन्य कोई सामान बेचने के नाम पर ठगी की जाती है। लॉटरी, इनाम का लालच देकर, बैंक की केवाईसी भरने या एटीएम कार्ड की वैद्यता बढ़ाने के नाम पर भी खातों से पैसा उड़ा दिया जाता है। साइबर अपराध थाने के एसआई राहुल सिंह तथा साइबर एक्सपर्ट कुश्वजीत सिंह व अबुल हसन ने भी साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा विशेष रूप से मौजूद रहे। शुरुआत में पुलिस टीम का स्वागत ओम शांति नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत बीडी शर्मा, अशोक सेन, हर्षवर्धन सेठ, अनुज अग्रवाल, दिनेश टकसारी, नवीन कुकरेजा, विजय गेड़ा व संजू तिवारी आदि ने किया। संचालन केके गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचने के लिए ये दिए टिप्स
- ई मेल और एटीएम का समय-समय पर बदलते रहें पासवर्ड, मोबाइल नंबर को पासवर्ड न बनाएं।
- पासवर्ड में अंकों के साथ शब्द तथा डॉलर, हैश आदि जैसे चिह्नों का भी इस्तेमाल करें।
- सोशल साइट पर किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें।
- लॉटरी निकलने व अन्य किसी प्रकार के इनाम की सूचना देने वाले फोन कॉल पर भरोसा न करें।
- व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड फीचर का इस्तेमाल न करें।
- किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले पूरी जानकारी ले लें।
- बच्चों के फोन में पेरेंट्स लॉक लगाएं व गूगल डेश बोर्ड के फोन की हिस्ट्री पता करते रहें।
- सोशल साइट पर किसी पुराने सामान की खरीदारी में सावधानी बरतें, खरीदारी अपने इर्दगिर्द के दायरे में ही करें।
- सोशल साइट के जरिये कोई परिचित पैसा मांगे तो जल्दबाजी न करें, पुष्टि करने के बाद ही पैसा दें ।
- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय शॉपिंग साइट की विश्वसनीयता परख लें।
- सरकारी योजनाओं व आवास के नाम पर भी ठगी हो रही है, इसके लिए पैसा किसी को न दें।
- सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारियां साझा न करें।
- गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च न करें।
साइबर अपराध का शिकार होने पर ये करें
- तत्काल अपना एटीएम व बैंक खाता लॉक कराएं।
- नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में स्थित साइबर थाने में सूचना दें।
- सूचना साइबर थाने के नंबर 7839876648 तथा डायल 112 पर भी दी जा सकती है।
पुलिस की पाठशाला में साइबर अपराध से बचने की अच्छी जानकारियां हासिल हुईं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी अपरिचितों से साझा करना भारी पड़ सकता है। - संजीदा पटवारी
जानकारी हुई की छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर बड़े साइबर अपराध से बचा जा सकता है। खुद सतर्क रहने और दूसरों को भी सावधान करते रहें। - संगीता सेन
लालच कतई न करें, लॉटरी या इनाम का लालच देकर बैंक खाते से रकम उड़ा दी जाती है। पाठशाला में साइबर अपराध से बचाव के बेहतर उपाय बताए गए। - बीडी शर्मा
सहज तरीके से साइबर अपराध से बचने की जानकारी मिली है। इसे अपने परिजनों के साथ अन्य लोगों से भी साझा किया जाएगा, ताकि कोई इसका शिकार न बने। - संजय अग्रवाल

डिजिटल ट्रांजेक्शन के इस दौर में साइबर अपराध से बचने के उपाय जानना बेहद जरूरी है। पुलिस की पाठशाला के जरिये अच्छी जानकारियां हासिल हुईं। - हर्षवर्धन
सोशल मीडिया पर तमाम लोगों से अनजाने में गलतियां हो जाती हैं। लेकिन, जानकारी पहले से हो तो गलतियों से बचना बेहद आसान होता है। - नवीन कुकरेजा
डिजिटल दौर में काम आसान हो गए हैं। पैसे के लेनदेन के लिए बैंक नहीं जाना और घर बैठे खरीदारी की जा सकती है। लेकिन, सतर्कता बेहद जरूरी है। - दिनेश टकसारी
सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन इससे जुड़ी सावधानियों की ज्यादा जानकारी नहीं थीं। यह जानकारियां इस आयोजन में मिलीं। - प्रेमलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed